Pages

Showing posts with label प्रेरणादायक शायरी. Show all posts
Showing posts with label प्रेरणादायक शायरी. Show all posts

Thursday, March 9, 2017

शहीदों की शहादत को करते हुए सलाम

शहीदों की शहादत को करते हुए सलाम ,
कायरों की कायरता का करते हुए बखान ,
एक देश के नागरिक से पूछो तुम्हारे लिए पैगाम ,
जो छिप कर वार करे  ....... उसके लिए हर शब्द है क़त्ल ~ए ~ आम ।

Sunday, June 12, 2016

हौसले चट्टानों के हो जिनके


























हौसले चट्टानों के हो जिनके  ........ उनको टूटने का इल्म नहीं होता ,
टूट कर बिखरते हैं वो  ....... जिनके हौसलों में दम नहीं होता ,
बात हौसले की करते हैं  ...... वो महफिलों में आकर ,
महफ़िलें ही दगाबाज़ हों  ......... तो कोई रंज नहीं होता ,
हौसले बुलंद करने की  ...... जब भी आवाज़ आई है ,
नाकामियों से ठोकर तब  ........ कामियाबों ने खाई है । 

बन्दा इश्क़ नहीं करता

बन्दा इश्क़ नहीं करता  ..... खुदा बनने की ख़ातिर ,
गर वो खुदा बन गया तो  ........ इश्क़ खाख में मिल जाएगा । 

Wednesday, May 18, 2016

कह दो हाकिमों से

कह दो हाकिमों से  ....... हमें जरूरत नहीं है  ........ अब गुलामी की ,
वो अपना रास्ता देखें  ......... हमें मंज़िल मिल गई अब । 

उसका दिल ऐसा तोडा


उसका दिल ऐसा तोडा  ......... कि वो कलम पकड़  ..... शायरी से तीर चलाने लगा ,
इतना तेज़ भी ना भाग अरे नादान  ..... कि तेरे हर शेर में  ....... देख उसका अक्स समाने लगा । 

Tuesday, April 19, 2016

चाहने वालों की कमी नहीं है

चाहने वालों की कमी नहीं है  ....... गर ढूँढो इस बाज़ार में ,
अंजान भी "Feedback" दे जाते हैं  ........ जब कोई काम करो इस संसार में । 

आओ मनाएँ हम भी आज



आओ मनाएँ हम भी आज   ......... ."World Environment Day" कुछ ख़ास ,
सेव पेपर  ..... गो फॉर इ नोट्स  ......... शायरी भी लिखें  ........ तो इ-पेपर पर ही आज । 

Happy World Environment Day !!!

Sunday, December 27, 2015

कोई आकर चुपचाप से मेरे लिखे हुए

कोई आकर चुपचाप से मेरे लिखे हुए  .......... जुमले के "likes" बढ़ा कर चला जाए ,
क्यूँ सोचे वो ऐसा कि हर "likes" का इशारा  .......... हमें समझ ना आए ,
उसके हर "likes" ने मेरे दिल में ला दिए  ........ सौ-सौ तूफ़ान ,
ये भी एक तरीका है हौसला अफजाई का  ......... समझो तो सबसे बेहतरीन है मेरे मेहरबान । 

Wednesday, December 23, 2015

लोग आते हैं चले जाते हैं

लोग आते हैं चले जाते हैं  ....... एक नई याद दे जाते हैं ,
उस याद में जो पल मिले थे  ...... उन्ही पलों को याद कर हम फिर से जी जाते हैं । 

Saturday, December 19, 2015

दिल मेरा भी जब टूटा था

दिल मेरा भी जब टूटा था  ....... तो अश्क़ खुद ~ ब ~ खुद निकल आए थे ,
फिर सोचा  ....... दिल के इंतकाल का भी तो  .......... कोई समय मुक़र्रर किया होगा खुद ने । 

Monday, December 7, 2015

मत ढूँढो

मत ढूँढो  ......... अपनी बीती हुई ज़िंदगी के लम्हों में  ......... एक ख़ुशी को यारों ,
वो वक़्त का दौर था कभी  ......... जो आज परेशाँ करता है । 

Monday, November 30, 2015

जो लिया है यहाँ से

जो लिया है यहाँ से  .......... उसे यहीं पर छोड़ जाएँगे ,
मोह,माया,दर्द  ...... सब ख़ुशी-ख़ुशी लौटायेंगे ,
साथ ले जाना ही है कुछ अगर  ........ तो किसी की दुआओं को साथ ले जाओ ,
अपनी आवाज़ से उसके घर का  ......... चिराग तुम जलाओ । 

किसी की ख़ुशी

किसी की ख़ुशी  ......... किसी का दर्द ,
यही तो है  ......... इस जीवन का सन्दर्भ ,
फिर क्यूँ ना हम भी  ........ इस सन्दर्भ को गले लगाएँ ,
हर कतरे-कतरे लहू पर  ........ एक नए जीवन की छाप लगाएँ ।